फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शिकार करने वाले गुलदार का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व करेंखाल (बछेलीगांव) के जंगलों में महिला का शिकार करने वाले गुलदार का कोई सुराग नहीं मिल पाया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है, लेकिन गुलदार का उक्त क्षेत्र में कोई मूवमेंट नहीं दिखा। हालांकि टीम को आसपास के क्षेत्रों में गुलदार दिखाई दिए हैं। वहीं श्रीनगर के डांग क्षेत्र में विगत शाम गुलदार ने एक बछड़े को निवाला बनाने की कोशिश की। लोगों के हो-हल्ला मचाने पर गुलदार जख्मी बछड़ा छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

गत 23 अक्तूबर की सुबह करेंखाल के जंगलों में घास काटने गई भक्तियाना निवासी मीनाक्षी नौटियाल को मार डाला था। बछेली के निवासियों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में दो गुलदारों को घूमते देखा है। घटना के बाद करेंखाल के जंगल में दो स्थानों पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया, लेकिन क्षेत्र में गुलदार की कोई मूवमेंट नहीं दिखी।
रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि टीम क्षेत्र में समय-समय पर गश्त कर रही है। इसके अलावा शूटर्स भी मौके पर हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में हार्ड रॉक और झाड़ियों की होने की वजह से फुट प्रिंट भी नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

वही, श्रीनगर के डांग वार्ड में शुक्रवार शाम घर में बंधे बछड़े को घसीट कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पत्थर और पटाखे फेंककर गुलदार को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें