पौड़ी। जिला मुख्यालय से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जोश टीम को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विकासखंडों के लिए रवाना किया। इससे पूर्व विकास भवन में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सजीव संबोधन को सुना।
कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी ने उपचाराधीन क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स, माय भारत वॉलंटियर्स आदि को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और जन-जागरूकता जरूरी है। जनपद में विकासखंडवार 15 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। प्रत्येक नोडल अधिकारी के साथ पांच- पांच एनसीसी कैडेट व माय भारत वॉलंटियर्स को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर डॉ. श्वेता नवानी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अलीशा, चीफ फार्मासिस्ट जेपी टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद