फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सदन तक मांगेंगे युवाओं का हक : भुल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व एसडीएम सदर का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव युवाओं की मदद करने के लिए तहसील पहुंचे थे। यहां पर एसडीएम ने उनके साथ अभ्रदता की और उन पर ही मुकदमा करवा दिया। कहा कि युवा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने एसडीएम के खिलाफ जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। युवा कांग्रेसियों ने एडीएम पौड़ी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र पताप, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, पूर्व छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, छात्रनेता उपेंद्र रावत, राजेश कंडारी, श्रीकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें