फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के खिलाफ करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन छात्र संगठन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने और मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन न देने का आरोप लगाया है। छात्र संगठन ने मेडिकल कॉलेज में हो रही परीक्षाओं के समापन के बाद धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को आर्यन छात्र संगठन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश संयोजक संजय बिष्ट ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के एक मात्र मेडिकल कॉलेज में मरीजों को उपचार के नाम पर रेफर किया जा रहा है। भर्ती मरीजों का समय पर उपचार नहीं किया जा रहा है। और न उन्हें गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जा रहा है। छात्र संघ के पूर्व सचिव देवकांत देवराड़ी और रामप्रकाश ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह इंतजार करना पड़ रहा है। छात्र संगठन ने कहा कि समस्या के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, सीएमओ को भी ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें