फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी है। गर्मी और उमस से पसीने छूट रहे हैं। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है, लेकिन पारे में पिछले दिनों के मुकाबले उछाल आया है। जम्मू में दिन का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कश्मीर में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को हल्के बादल छाए, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। कोविड संकट के साथ गर्मी से बाजारों में खरीदारों की भीड़ गायब है। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 26.8, बटोत में 27.5, भद्रवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 7.8 और पहलगाम 8.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे। लेह में न्यूनतम तापमान 12.1 और कारगिल में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें