फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तपिश बढ़ी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम के बदले मिजाज से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट है। हालांकि मंगलवार को जम्मू में तपिश का फिर अहसास हुआ। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तीखी धूप में गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 34.3 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 26.8, बटोत में 24.5, कटड़ा में 32.0, भद्रवाह में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे था। कश्मीर में भी मौसम लगभग साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें