फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कुंडाधार से तोली तक सड़क किनारे नाली नहीं बनने से हो रहा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



पौड़ी। कोट ब्लॉक के अंतर्गत ध्याणी- रणाकोट- कोटा- सेमन मोटर मार्ग पर करीब ढाई दशक बाद डामरीकरण का कार्य तो हुआ, लेकिन लोनिवि इस सड़क पर नाली निर्माण नहीं करवा पाया। जिससे सड़क पर अब कई जगहों पर पानी जमा हो रहा है। बताया कि विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




कोट ब्लाॅक का यह मोटर मार्ग 1998-99 में बना था। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब ढाई दशक बाद इस मार्ग पर डामरीकरण का कार्य बीते नवंबर माह में हुआ। नौ किमी का यह मोटर मार्ग ध्याणी, बकरोड़ा, कोटा, सेमन, पालीखाल, सबदरखाल समेत कई गांवों की मुख्य लाइफ लाइन भी है। पालिखाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत चौहान ने बताया कि इस मोटर मार्ग पर कुंडाधार से लेकर तोली तक करीब ढाई किमी तक नाली नहीं बनी है। इस जगह पर जंगल से पानी आकर अक्सर सड़क पर जमा हो जाता है। जिससे जलभराव की समस्या हो रही है। विभाग को यहां नालियां गहरी बनाए जाने को कहा गया था। पूर्व में कई बार विभाग के अभियंताओं को इस संबंध में अवगत भी करवाया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। बताया कि कई जगहों पर इस मार्ग में डेंजर जोन भी हैं। उन्होंने इन स्थानों पर पैराफिट व क्रेश बैरियर लगाए जाने की भी मांग उठाई है। वहीं लोनिवि की सहायक अभियंता माधवी कन्नौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसका फिर से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें