फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षकों ने रोष जताया है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए जल्द मानदेय न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार पोखरियाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को जून व जनवरी माह का दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वाल मंडल में सभी जिलों में मानेदय दिया गया है, लेकिन पौड़ी जिले में मानेदय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यशिक्षाधिकारी की ओर से मानेदय के लिए आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन खंड शिक्षाधिकारी आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अतिथि शिक्षकों को जल्द ही मानदेय नहीं दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें