श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल ऑफिसर और कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां विभिन्न विभागों में होंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी। संस्थान प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह साक्षात्कार के आधार पर होगी। आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। संवाद