फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुरु पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

Sun, 19 Jul 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कीर्तिनगर खंड की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर, जाखणी में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में संघ की कार्यपद्धति, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और सेवा कार्यों पर भी विचार रखे गए। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह कीर्तिनगर पंकज उनियाल, प्रांत पर्यावरण प्रमुख चंदन, देवप्रयाग जिला प्रचारक संतोष, कार्तिक, नरेंद्र सेमवाल, मुकेश लखेड़ा, विनोद सुयाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


पौधों की देखभाल का संकल्प लिया
श्रीनगर। सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने गंगादर्शन पार्क स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौध रोपण किया। संस्था के सदस्य अपने-अपने घरों से पानी की बोतलें और डिब्बे भरकर मंदिर परिसर पहुंचे और 16 जुलाई को लगाए गए पौधों की सिंचाई की। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल, रमेश चंद्र थपलियाल, दीनबंधु सिंह चौहान, अवधेश मणिलाल, मदन गडोई, पदविंदर रावत, यमुना प्रसाद काला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें