फोटो
पौड़ी। जिला मुख्यालय के विभिन्न पयर्टक स्थलों को नशेड़ियों ने शराब की बोतलों व प्लास्टिक कचरे से भर दिया है। रविवार को क्लीन हिमालयन कैंपेन व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। जहां उन्होंने 12 से 15 बैग प्लास्टिक कचरा और शराब की बोतलें एकत्रित कर पालिका के सुपुर्द की। कंडोलिया-अदवानी मोटर मार्ग पर स्वयंसेवियों ने टेका के समीप वृहद सफाई अभियान चलाया। उन्होंने जंगलों में पसरे प्लास्टिक कचरे व बोतलें एकत्रित की। क्लीन हिमालय कैंपेन के संस्थापक हर्षवर्धन चंदोला ने बताया कि सफाई के दौरान जंगल के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें व प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इस मौके पर एनयूजे के जिलाध्यक्ष जसपाल नेगी, योगिक शोलेश संस्था की संस्थापक रोमा भद्रा, दीपिका रावत, पायल ठाकुर, करन नेगी, मुकेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद