फोटो
पौड़ी। पौड़ी जनपद में लोकतंत्र के महापर्व आगामी चुनाव के लिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान स्वीप के तहत जिला मुख्यालय पौड़ी में मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया। मुकाबले में कंडोलिया जूनियर ने सीनियर्स को 3-2 से हराकर फुटबाल मैच जीता। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने आगामी लोकसभा लिए मतदाताओं को शपथ दिलाकर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए हर मतदाता को जागरूक होना जरूरी है। वहीं, कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में कंडोलिया जूनियर ने कंडोलिया सीनियर्स को 3-2 से हराकर विजय प्राप्त की। फुटबॉल मैच में सत्यदेव सिंह रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पौड़ी नरेश सिंह रावत, भगवान सिंह गुसाईं, चंद्रमोहन उनियाल, सुनील रावत, विनोद कुकरेती, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद