देवप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देवप्रयाग की दोगी पट्टी के ब्यासी खंड में स्वयंसेवकों ने मंगलवार को अपना पहला पथ संचलन आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
पथ संचलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघ चालक सुरेश कोटियाल ने किया। इसके पश्चात पथ संचलन अटाली पंचायत घर से शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने गणवेश और अनुशासन में मार्च करते हुए ब्यासी के मुख्य बाजार तक संचलन किया। मुख्य वक्ता सुरेश कोटियाल ने संघ के ध्येय और आगामी शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से राष्ट्र सेवा में अधिक सक्रिय होने का आह्वान किया। पथ संचलन में जिला प्रचारक संतोष, तहसील कार्यवाह विशाल राणा, खंड प्रचारक विक्रम भंडारी, मार्ग प्रमुख भीम चौहान और प्रभु बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।