फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला अस्पताल में बढ़े वायरल के मरीज

Tue, 10 Mar 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी 450 के पार जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में वायरल के साथ आंख, नाक, गले के संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले हर दूसरे मरीज को बुखार व खांसी है। ऐसे में अस्पताल की ओपीडी 450 के पार जा रही है। डॉक्टर इसका कारण मौसम में आ रहे बदलाव को मान रहे हैं।
उप जिला अस्पताल श्रीनगर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नगर क्षेत्र सहित कीर्तिनगर, बडियारगढ़, हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, खिर्सू आदि क्षेत्रों के लोग निर्भर हैं। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी करीब 300 तक रहती है वहीं आजकल ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या करीब 450 के पार जा रही है। इससे अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर लाइन लगी हुई है। रेडियोलॉजिस्ट डा. रचित गर्ग का कहना है कि पेट की शिकायत वाले मरीजों की संख्या भी अधिक है। इससे अल्ट्रासाउंड के लिए भी लोगों की भीड़ लग रही है। अस्पताल के सीएमएस डा. विमल गुसांई का कहना है कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं। आजकल ओपीडी 450 से अधिक जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दोनों बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर
उप जिला अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। दोनों का अवकाश होने पर लोगों को बच्चों के उपचार के लिए बेस अस्पताल या प्राइवेट क्लीनिक जाना पड़ रहा है। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. विमल गुसांई ने बताया कि दोनों बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। वह जल्द छुट्टी से लौट आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें