पांडव मोटर मार्ग को नैलचामी-गंडराखाल से जोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे ग्रामीण
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के बडियारगढ़ क्षेत्र के पांडव गांव में पांडव मोटर मार्ग को नैलचामी-गंडराखाल मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन प्रशासन और विभाग के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित हो गया।
समाजसेवी प्रदीप गोदियाल के नेतृत्व में ग्रामीण 5 मार्च से धरने पर बैठे थे। गोदियाल ने बताया कि सोमवार को नायब तहसीलदार डॉ. प्रदीप कंडारी, लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता शशि नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक आकाश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया है। धरना स्थल पर प्रधान रीना देवी, कमल सिंह बर्त्वाल, रामलाल गोदियाल, हरीश गोदियाल, धर्मसिंह बर्त्वाल, सुरेंद्र सिंह बर्त्वाल, बीरबल कंडारी, प्रताप सिंह, पवन गोदियाल, प्रमोद बर्त्वाल, दीपक भंडारी, रविंद्र गोदियाल, सुनीता देवी, सुंदरी देवी, बबली देवी, कल्पेश्वरी देवी, गुड़डी देवी, रजनी देवी व मीना देवी आदि मौजूद थे।