फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जंगलों की सुरक्षा के लिए बनाया समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत खोला के राजस्व गांव कमांद के लोगों ने अपने जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं जिम्मेदारी संभाली है। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव के पांच लोगों को स्वयंसेवी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित गांव की आम बैठक में ग्रामीणों ने जंगलों की सुरक्षा पर चर्चा कर गांव के आसपास के जंगलों को आग से बचाने पर चर्चा की। साथ ही जल व पर्यावरण संरक्षण पर विचार किया, जिसके बाद सर्वप्रथम जंगल को आग से बचाने का निर्णय लिया। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव के पांच लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। यह स्वयंसेवी फायर सीजन के दौरान जंगलों की निगरानी करेंगे। जंगल में आग लगने पर ग्रामीणों को इसकी सूचना देंगे, जिसके बाद गांव के सभी लोग जंगल की आग बुझाने में मदद करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव के लोग प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए पौधरोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का भी कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने इसके लिए जोत सिंह, मनजीत सिंह, उदयचंद सिंह, सोहन सिंह व राजेंद्र सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें