फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों को उक्रांद का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर की डागर पट्टी में सड़क निर्माण के मुआवजे के लिए चल रहे धरने को उक्रांद ने समर्थन दिया है। इस मौके पर कहा गया कि पीडब्लूडी और पीएमजीएसवाई की लापरवाही से ग्रामीणों को चार साल से मुआवजा नहीं मिला है। उक्रांद ने इस संबंध में पीडब्लूडी कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चार साल पूर्व कीर्तिनगर में डागर-रैतासी-कोठार मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक उन्हें नापभूमि के कटान व दबान का मुआवजा नहीं मिला। कई बार मांग करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण 15 सितंबर से डागर के सार पेंद्र तोक में धरने पर बैठ गए। शुक्रवार को उक्रांद नेता गणेश भट्ट कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर मुआवजा वितरण के साथ ही क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं किया गया, तो उक्रांद पीडब्लूडी कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप राणा, गोविंद सिंह, समीर राणा, लोकेंद्र नेगी, राजेंद्र प्रसाद, विजेंद्र नेगी, प्रेमलाल, वैशाखू लाल, प्यारी दास व प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें