फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसार मेले को भव्य रुप देने में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते श्री लक्ष्मण मंदिर समिति देवल के पदाधिकारी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
विकास खंड कोट के फलस्वाड़ी गांव में आयोजित होने वाले मंसार मेले को ग्रामीण भव्य रूप देने में जुट गए हैं। मेला इस बार तीन तक होगा। रविवार को श्री लक्ष्मण मंदिर समिति देवल (सितोनस्यूं) के के सचिव प्रदीप कुमार भट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंसार मेला दीपावली के 11वें दिन बाद द्वादशी तिथि को आयोजित होता है। ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर देवल से निसाण फलस्वाड़ी गांव के लिए जाते हैं। उधर कोटसाड़ा गांव से ग्रामीण बबले (घास) की रस्सी व दूण-कंडी लेकर आते हैं। इसके बाद कोटसाड़ा व देवल के ग्रामीण फलस्वाड़ी गांव में पहुंच माता सीता की आराधना करते हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि पांच नवंबर को ग्रामीण फलस्वाड़ी में सीता मंदिर परिसर में साफ-सफाई करेंगे। छह को पूजा-अर्चना व कीर्तन के साथ मंसार मेले का शुभारंभ होगा। सात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन होगा। आठ को निसाण पूजन, भव्य शोभा यात्रा, यज्ञ के साथ ही मेला संपन्न होगा। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी उप्रेती, सुशील चंद्र, नरेश उप्रेती, मयूर भट्ट, ऋषभ व हिमांशु पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें