फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पानी की समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण

Mon, 25 May 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता मिलन में दर्ज हुई 32 शिकायतें, डीएम ने शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए
विज्ञापन

पौड़ी। डीएम के जनता मिलन कार्यक्रम में लोग अधिकांश शिकायतें पेयजल आपूर्ति को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में 32 शिकायतें दर्ज हुईं, डीएम ने सभी शिकायतों को सुन संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोगों ने डीएम स्वाति एस भदौरिया को पेयजल किल्लत, अटल आवास, सड़क डामरीकरण, पुस्ते निर्माण, स्ट्रीट लाइन आदि की समस्याओं से अवगत कराया। गहड़ के ग्रामीणों ने गहड़-बुआखाल क्षेत्र में पिछले एक साल से पेयजल आपूर्ति बाधित होने, ल्वाली के सुरेश सिंह बिष्ट ने ज्वालपा पंपिंग योजना की आपूर्ति बाधित होने व धनक गांव की महिलाओं की पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर डीएम ने जल महकमे को तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल के निर्देश दिए। वहीं श्रीनगर निवासी संदीप रावत ने सिमल गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी जगदीश प्रसाद थपलियाल व भगवान प्रसाद ने कहा कि सहकारिता विभाग से 2012 में सेवानिवृत्त हो गए थे, बावजूद आज तक लंबित देयकों का भुगतान नहीं हो पाया। इस मौके पर नगरवासी रघुवीर सिंह रावत, दीपक गुसाईं, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सीओ तपेश कुमार चंद, एसई जल निगम मो. मिशम, डीडीओ मनविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें