फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भाला फेंक में विकास व चक्का फेंक में सागर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कल्जीखाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता का क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना रावत उद्घाटन ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलो में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान पहले दिन लंबी कूद प्रतियोगिता की बालिका वर्ग के अंडर 14 में खुशबू प्रथम,आकांक्षा द्वितीय व शालिनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, अनंत पटवाल द्वितीय, अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 के बालक वर्ग बालिका में कंचन प्रथम, करिश्मा द्वितीय व संजना तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सुदीप रावत प्रथम, आयुष नेगी द्वितीय, आयुष तृतीय रहे। ऊंचीकूद अंडर 17 में निखिल प्रथम, हनी कंडारी द्वितीय, कृष्ण कुमार तृतीय रहे। अंडर 14 में अभिषेक प्रथम, प्रांजल द्वितीय, ऋतिक तृतीय स्थान पर रहे।



भाला फेंक में अंडर 17 में विकास प्रथम, दीपक द्वितीय व कृष्ण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चक्का फेंक में सागर कुमार ने प्रथम, सुदीप रावत द्वितीय, आयुष नेगी तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश प्रजापति, जगदंबा प्रसाद डोभाल, प्रति खंडूड़ी, महावीर चरण, शशांक पंचभैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें