फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खिड़की नाटक देख कल्पना में डूबे दर्शक

Mon, 09 Mar 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में आयोजित नाट्य समारोह में नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार---स्रोत विवि
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और विवि के प्रयास से पांच दिवसीय हिमाद्री नाट्य समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विष्णुदत्त कुकरेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन एकलव्य ग्रुप देहरादून ने विकास वाहरी द्वारा लिखित और अखिलेश नारायण द्वारा निर्देशित नाटक खिड़की का मंचन किया। नाटक में वेदिका की भूमिका जागृति और लेखक की भूमिका अखिलेश नारायण ने निभाई। प्रकाश संयोजन अक्षत मैंडोली और संगीत सुप्रिया मौलिक का रहा। इस अवसर पर निदेशक गणेश खुगशाल, उपनिदेशक डॉ. संजय पांडेय, सह निदेशक महेंद्र पंवार और प्रयागराज से कोर्डिनेटर हरीश असवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें