फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बस स्टेशन के अभाव में यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 09 Mar 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन के नाम पर केवल बुकिंग ऑफिस, यात्री शेड तक नहीं
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल मंडल के प्रमुख केंद्र और चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में आज तक समुचित बस स्टेशन का निर्माण नहीं हो पाया है। यहां स्टेशन के नाम पर परिवहन कंपनियों के केवल बुकिंग ऑफिस संचालित हो रहे हैं जिससे यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीनगर से पौड़ी, कोटद्वार, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली सहित कुमाऊं मंडल और चारधाम यात्रा के लिए नियमित बसें संचालित होती हैं। इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए यात्री शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। गर्मी और बरसात में यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या से बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में जीएमओयू कोटद्वार के जीएम/सचिव विजय पाल सिंह नेगी ने बताया कि श्रीनगर में बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस संबंध में प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। भूमि उपलब्ध होते ही बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें