फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से भरा छोटा वाहन सड़क पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ाखाल क्षेत्र से स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों को लेकर लौट रहा एक वाहन श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के बैराज के समीप स्कूटी को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में चालक समेत नौ लोग चोटिल हो गए। सभी को 108 वाहन से बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बुधवार अपराह्न लगभग 2 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल विद्युत परियोजना के बैराज के समीप शिक्षकों को लेकर लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन चालक चंद्रमोहन और अन्य सवारियों के अनुसार परियोजना के गेट से एक स्कूटी तेजी से सीधा सड़क के दूसरी ओर चली गयी। स्कूटी को बचाने के चक्कर में वाहन चालक ने ब्रेक मार दिए, जिससे वाहन पलट गया। वाहन के पलटने से इसमें सवार लोगोंको हल्की चोटें आयी है। सभी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि दुर्घटना में अजय प्रकाश, हरीश बहुगुणा, सुभाष कुमार, चंद्रमोहन, पुष्पा शैली, पुष्पा मेवाड़, नीरज नेगी, अनीता रावत और चांदनी को चोट आयी हैं। सभी की स्थिति समान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें