फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पार्किंग में बिगड़ी बात, हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन पार्किंग को लेकर एक युवक के साथ दो भाईयों और 20 से अधिक लोगों की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग रोड पर एक पार्किंग में वाहन खड़े करने को लेकर किसी बात पर पंकज गुसाईं की प्रतीक असवाल व मंजीत असवाल के साथ बहस हो गई। इस बीच देखते ही देखते आपस में तीनों के बीच मारपीट हो गई। पंकज से मारपीट करने के लिए महेंद्र असवाल, वत्सल ममगाईं सहित छह नामजद व 20 अज्ञात लोग आ गए, जिससे पंकज के सिर, आंख पर चोट आई है। उन्होंने बताया कि पंकज का मेडिकल कराने के बाद प्रतीक असवाल, मंजीत असवाल सहित छह नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें