फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मूल्यागांव में सड़क पर पलटा वाहन, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मूल्या गांव में सड़क पर वाहन पलटने से आठ यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे केदारनाथ दर्शन से लौट रहा यात्री वाहन मूल्या गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे वाहन में सवार आठ यात्री चोटिल हो गए। सभी को हल्की चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को वाहन से निकालकर निजी वाहनों से ऋषिकेश भेजा। वाहन चालक अंकित सिंह ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर सोनप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें