फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड थलीसैण के स्योली मल्ली गांव आ रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय पौड़ी में चल रहा है। वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से एक वाहन में सवार होकर पांच लोग थलीसैण के स्योली मल्ली गांव आ रहे थे, लेकिन ढौडियाखाल-मोल्खाखाल के बीच जीआईसी मोल्खाखाल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी खिर्सू में भर्ती किया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया। प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डा. आरवी सिंह ने बताया कि घायल राम सिंह व पूरण सिंह भर्ती किए गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। जबकि घायल कलम सिंह व मदन सिंह पर हल्की चोटें आई हैं। डा. सिंह ने बताया कि दुर्घटना में चालक गोविंद सिंह को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें