पाबौ के जीआईसी चोलोसैंण में आयोजित अफसर बिटिया कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व शिक्षाविद- स्रोत
पाबौ। बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक के जीआईसी चोलोसैंण में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मेरे सपने- मेरी उड़ान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में वर्षा, अर्चना व अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। जबकि तनीषा, रितिका व श्रेया भंडारी ने द्वितीय, करिश्मा, रितिका व राधिका ने तृतीय स्थान पाया।विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला ने छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारियां दी। वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) की केंद्र प्रशासक लक्ष्मी रावत ने छात्रों को उनके अधिकारों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध कानून आदि से रूबरू कराया। सीएचसी पाबौ की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा ने बालिकाओं को युवावस्था के दौरान शारीरिक बदलाओं, मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों, पोषण संबंधी कमियों आदि की जानकारी दी। शिक्षाविद भगवती प्रसाद व शशि शेखर ममगाईं ने कहा कि किताबें और माता-पिता बच्चों के सबसे अच्छे मित्र होते हैं। किसी भी समस्या या अप्रिय घटना की जानकारी अपने अभिभावकों व शिक्षकों को जरूर बताएं।