पौड़ी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)- 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी चार फरवरी तक आवेदन जमा कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय थी। गढ़वाल विवि के बीजीआर कैंपस पौड़ी के निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सीयूईटी की संभावित परीक्षा 11 से 31 मई के बीच होगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। बताया कि आवेदन 4 फरवरी तक होगा। जबकि 7 फरवरी तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। आवेदनों में त्रुटि संशोधन नौ से 11 फरवरी तक होगा। अभ्यर्थी https://cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।