फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में उक्रांद ही है सक्षम: जुयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि उक्रांद शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश की जनता से विगत वर्षों में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को बद्रीनाथ धर्मशाला पौड़ी में उक्रांद की बैठक हुई। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश की मूल संकल्पना को कभी भी आत्मसात नहीं किया। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में उक्रांद ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने विगत वर्षों में कुछ गलतियां की हैं, लेकिन हम जनता से उन्हें सुधारने का मौका देने की अपील करते हैं। केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी रणनीति तैयार करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रवासी नहीं वापस आने वालों को स्वजन मानती है, लेकिन सरकार हमारे इन स्वजनों के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं जुटा पाई है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूनम सिंह टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड के एकमात्र क्षेत्रीय दल को पहाड़ की महिलाएं मजबूत बनाएंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत व संचालन मुरारी नौडियाल ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन महामंत्री सुरेश जुयाल, समीर मुंडेपी, ज्योति विजय रावत, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष प्रीति नेगी, दीपक ढौंडियाल व गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें