फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे उपनल कर्मी

Thu, 06 Nov 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में बृहस्पतिवार को उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के महामंत्री विनय प्रसाद ने की। इस मौके पर संस्थान के सभी उपनल कर्मचारियों ने आगामी 10 नवंबर से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा जैसी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि उपनल कर्मी प्रदेशभर में सरकारी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनके अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में लक्ष्मण सिंह भंडारी, जयंत नयाल, योगेश, किशन पंवार, अनिल सिंह, विक्रम सिंह, हरीश पुरी, विजेंद्र चौहान, अनुज गुसाईं, रविकर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें