श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रौद्योगिकी प्री-इन्क्यूबेशन सेल (टीपीआईसी) ने आइडियाथॉन कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम रचनात्मकता, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के लिए नई तकनीकों और विचारों को विकसित किया जाएगा। मुख्य विषयों में साइबर-भौतिक प्रणालियां, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), डीप लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन, क्वाॅन्टम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं। यह कार्यक्रम स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों, पेशेवरों और स्टार्टअप से जुड़े व्यक्तियों के लिए है। प्रतिभागी https://forms.gle/4tP4SbaBTPxipZhY7 लिंक पर व क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भरकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण 31 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि इसमें प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। संवाद