फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 May 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में  डीएम कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता।- संवाद।
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर विरोध जताते हुए सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही जंगली जानवरों के हमलों के मृतकों के आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

यूकेडी नेता आशुतोष नेगी, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत और महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जिले में भालू और गुलदार के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। कई परिवारों ने अपने घर के मुखिया और कमाने वाले सदस्य खो दिए लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और डीएफओ को ज्ञापन देने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और मृतकों के आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को ए ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, गौरव चंदोला, अजय चंदोला, दीप्ती, नीरजा खुगशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें