पौड़ी की बेटी अंकिता की हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय पौड़ी में रविवार को बाजार बंद रहेगा। उत्तराखंड क्रांति दल व राज्य आंदोलनकारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया है। जिसे व्यापार सभा पौड़ी ने सर्मथन दिया है। यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन गुसांई ने कहा कि अंकिता हत्याकांड प्रकरण को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया गया है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को जब तक फांसी के फंदे पर लटका नहीं देख लेते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की प्रदेश महासचिव बीरा भंडारी ने कहा कि अंकिता की हत्या के दोषियों की लड़ाई में व्यापारी भाईयों से सहयोग की अपील की है। व्यापार सभा के उपाध्यक्ष कुलदीप गुसांई ने कहा कि बाजार बंद को व्यापार सभा का सर्मथन रहेगा।