फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी की 24 व पीजी की परीक्षाएं 31 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से स्नातक (यूजी) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर व स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी व बीकॉम पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मार्च व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। जोकि 7 मई तक चलेंगी। वहीं एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलएम, एमएड सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 31 मार्च से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। विवि के जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। छात्र विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें