देवभूमि व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव का बहिष्कार किया है। सभा के संरक्षक रमेश पडियार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन 606 व्यापारियों ने पूर्व में देवभूमि व्यापार सभा की सदस्यता ग्रहण की है। वह चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि 5 मार्च को चुनाव अधिकारी डा. दिनेश भट्ट के समक्ष मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करवाई गई थी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसलिए देवभूमि व्यापार सभा चुनाव की ओर से चुनाव का पूर्णरूप से विरोध किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, महासचिव ओमप्रकाश गोदियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश कटारिया, बृजेश भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, जयदेव सडाना, जावेद अंजुमन, नजमुल राय, प्रभात पांडे, नवीन नैनवाल, गोपाल डूडेजा, आलोक हटवाल, सुजीत अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद