फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कोट ब्लॉक के 45 गांवाें में अघोषित बिजली कटौती, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 11 Oct 2025 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक हफ्ते से जारी है बिजली कटौती, पेयजल आपूर्ति भी ठप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे सबदरखाल क्षेत्र के लोग इन दिनों अघोषित बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। क्षेत्र के 40 से 45 गांवों में बिजली गुल रहती है, वहीं बिजली नहीं होने से इन गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। सरकारी सिस्टम की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विकासखंड कोट के चबदरखाल, कोठी, कंडी, डांडा नागराजा, पलोटा, पोखरी समेत ब्लॉक के 40-45 गांव इन दिनों 18 से 20 घंटे बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। इससे व्यापारियों और ग्रामीणों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। वहीं रात के समय बिजली नहीं होने से जंगली जानवर भी घरों के आसपास पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासी हेमंत चौहान, सिपाल सिंह चौहान, डॉ. बाबू राम ने बताया कि क्षेत्र में पिछले करीब एक हफ्ते से अघोषित कटौती हो रही है। ऊर्जा निगम के अभियंताओं को कॉल करने पर पहले तो नहीं उठाया जाता। फोन उठा तो बोला जाता है कि लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडी के प्रधान बिपिन सिंह, अमित सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने से इन गांवाें कि पानी की आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई। ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। आरोप लगाया कि सरकारी सिस्टम की लापरवाही से ग्रामीणों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निगम के अफसरों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। समस्या का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें