पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर यूनियन बैंक के समीप करीब दो सप्ताह पहले पुलिया का निर्माण किया गया था। अब स्थिति यह है कि दो सप्ताह बाद ही पुलिया के दोनों किनारे धंस गए। कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत ने बताया कि हाईवे पर पुलिया के इस हिस्से पर यातायात भी शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने लोनिवि एनएच खंड की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इससे पहले राजकीय संप्रेक्षण गृह के समीप एनएच का पुश्ता भी तीन बार गिर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएच जो भी निर्माण कर रहा है, उसकी गुणवत्ता सही नहीं है। वहीं एनएच खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता बीएम द्विवेदी ने बताया कि पुलिया के एप्रोच मार्ग की मिट्टी धंसी है। पुलिया पूरी तरह ठीक है। उन्होंने कहा कि हाईवे के दूसरे हिस्से की पुलिया का भी जल्द निर्माण कर लिया जाएगा।