फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में बहे दो पर्यटक

Sun, 07 Jun 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग और कौड़ियाला में हुई घटना, तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। देवप्रयाग और कौड़ियाला में स्नान के दौरान दो पर्यटक गंगा की तेज धारा में बह गए। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आए दो युवक देवप्रयाग संगम पर स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान रजत तोमर पुत्र देशपाल निवासी फतेहपुर पुट्टी, थाना बिनौली, जिला बागपत का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस के गोताखोर महेंद्र चौधरी युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। उन्होंने काफी दूर तक तेज बहाव में युवक का पीछा किया लेकिन धारा के वेग के कारण उसे सुरक्षित बाहर नहीं निकाल पाए।

दूसरी घटना शनिवार शाम कौड़ियाला क्षेत्र में हुई। यहां इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी आशीष जैन (40) गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी की ओर गिर गए और तेज धारा में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें काफी दूर तक बहते देखा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ढालवाला यूनिट मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि 14 सदस्यीय टीम दो राफ्टों के साथ गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में लापता ज्योत्सना का शव मिला, दो अन्य अब भी लापता

देवप्रयाग। बीते मंगलवार देवप्रयाग के समीप इनोवा कार दुर्घटना में गंगा में बही तीन महिलाओं में से एक का शव एसडीआरएफ टीम को देवप्रयाग से 15 किलोमीटर दूर व्यास घाट में मिला। कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक शव की पहचान ज्योत्सना (16) पुत्री हरीश परिहार निवासी दरियानाथ की बावड़ी ,जैसलमेर राजस्थान के रूप में हुई है। कार दुर्घटना में हरीश परिहार की पत्नी गुड्डी देवी, बेटी नम्रता व ज्योत्सना गंगा में बह गई थीं। अब एसडीआरएफ की टीम एसआई महावीर चौहान के नेतृत्व में गंगा में गुड्डी देवी व नम्रता की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें