फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग में हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे, बाल-बाल बचे पांच श्रद्धालु

Wed, 17 Jun 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रेक फेल होने से शिवमूर्ति के पास पलटा ट्रक, तीन धारा में श्रद्धालुओं की कार चकनाचूर
विज्ञापन

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक राशन से लदा ट्रक पलट गया जबकि एक अन्य घटना में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों ही हादसों में गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। कार और ट्रक की भिड़त में पांच श्रद्धालु बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि बुधवार सुबह को शिवमूर्ति के पास ब्रेक फेल होने से राशन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में ट्रक चालक मुकीम 26 वर्ष, निवासी मीरपुर, सहारनपुर (उप्र) ने बताया कि ढलान पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। रफ्तार बढ़ने पर ट्रक को रोकने के लिए उसने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पहाड़ी की ओर पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में चालक के हेल्पर अंसर 21 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं। यह ट्रक यमुनानगर, हरियाणा से गेहूं भरकर भारतीय खाद्य निगम के श्रीनगर गोदाम जा रहा था। वहीं दूसरी घटना तीन धारा के पास एनएचपीसी के समीप डेंजर मोड़ पर हुई। यहां पर पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं की कार और सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और हाईवे पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई। हालांकि, कार में सवार लुधियाना पंजाब के ग्राम कनेज निवासी सुखविंदर कौर(40), नवजोत कौर(14), जशन कुमार(10), पवनजीत कौर(39) और पवन कुमार बाल-बाल बच गए। ये सभी श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस मामले में ट्रक चालक भगतसिंह, निवासी तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग से पुछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें