फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी परिसर में भिड़े छात्रों के दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। परिसर के नियंता मंडल ने छात्रों के बीच मारपीट की घटना से इंकार किया है। नियंता मंडल का कहना है कुछ छात्रों में विवाद हुआ था। जिसे सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों के दो गुट परिसर प्रशासनिक भवन में आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के गुटों में भिड़ंत हुईं जिसमें कुछ छात्र चोटिल भी हुए हैं। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं परिसर के सहायक नियंता डा. सीबी कोटनाला ने मारपीट की घटना से इंकार किया है। कोटनाला का कहना है कि किसी बात को लेकर कुछ छात्रों में विवाद हो गया था। बाद में छात्रों को समझा लिया गया था। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि परिसर में कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर पुलिस टीम परिसर पहुंची। लेकिन तब तक परिसर प्रशासन ले मामला सुलझा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें