फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में ही उखड़ गया दो करोड़ का डामर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय से सटे कारगिल शहीद कुलदीप सिंह को समर्पित प्रेमनगर-गडोली-खंडाह मोटर मार्ग पर दो करोड़ से बिछाया गया डामर महज दो माह में ही उखड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों को यातायात से जोड़ता है, लेकिन मात्र चार किमी के डामरीकरण में ही विभाग की लचर कार्यशैली सामने आ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी की दूरी पर पौड़ी-श्रीनगर हाईवे से प्रेमनगर-गडोली-खंडाह मोटर मार्ग काटा गया है। मार्ग का निर्माण वर्ष 1997-98 में हुआ, लेकिन ग्रामीणों के संघर्ष के बाद सितंबर-अक्तूबर 2020 से डामर बिछाया गया, जो दो माह में ही उखड़ने लग गया है। प्रधान ढांडरी लक्ष्मी रावत, प्रधान चंदोलाराई संगीता देवी व हीरालाल टम्टा ने बताया कि मार्ग के चार किमी के दायरे में पक्कीकरण व डामरीकरण में लोनिवि ने 2 करोड़ 11 लाख 76 हजार की धनराशि व्यय की है। इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने के बावजूद सड़क की स्थिति दयनीय है। ग्रामीण ठाकुर सिंह नेगी, भगवान राणा, नत्थी सिंह, सरोजनी देवी व बसंती देवी ने कहा कि डीएम से जल्द ही मामले की शिकायत की जाएगी। वही लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता अरुण पांडेय ने कहा कि मामले का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें