फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर धौलधार के समीप खाली गैस सिलिंडर ले जा रहा ट्रक खाई में गिरने से चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाल कर सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि धौलधार के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक चमोली जिले के मैठाणा से खाली गैस सिलिंडर लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। दुर्घटना में ट्रक चालक राजेंद्र पुत्र चंद्र सिंह (30 वर्ष) व परिचालक गणेश पुत्र इंद्र सिंह (20 वर्ष) निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस के जवानों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवा दिया है। रावत ने बताया कि दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें