फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जनपद मुख्यालय पौड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में विभागों व शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पौड़ी, पाबौ व थलीसैंण में छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने प्रभातफेरी निकालकर ध्वजारोहण किया।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कंडोलिया मैदान में पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी समेत विभिन्न विभागों की ओर से परेड व झांकी आयोजित की गई। परेड की सलामी डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ली। उन्होंने देश की अखंडता, एकता व लोकतंत्र को समर्पित गणतंत्र दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। विधायक राजकुमार पोरी ने संविधान निर्माताओं को याद किया।
उन्होंने लोगों को संविधान, लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बीते साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व डीएम डॉ. चौहान ने कलक्ट्रेट परिसर, कमिश्नर कार्यालय में अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस लाइन व सीडीओ गिरीश गुणवंत ने विकास भवन व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने सदर तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण किया। वहीं जीआईसी व जीजीआईसी पाबौ, केवीके भरसार, व्यावसायिक महाविद्यालय बनास व राठ महाविद्यालय पैठाणी में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं पहुंचे मंत्री व गढ़वाल कमिश्नर



गढ़वाल मंडल मुख्यालय होने के बावजूद भी पौड़ी गणतंत्र दिवस पर कोई मंत्री ध्वजारोहण को नहीं पहुंचे। यहां तक की परंपराओं को दरकिनार करते हुए मंडल आयुक्त विनयशंकर पांडेय भी नहीं पहुंचे। पौड़ी जनपद से सतपाल महाराज व डॉ. धनसिंह रावत जैसे काबीना मंत्री होने के बावजूद भी गणतंत्र दिवस पर लोगों को उनकी कमी खलती रही। हालांकि उनके नहीं पहुंचने के पीछे का कारण निकाय चुनाव की आचार संहिता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें