फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों और तपोवन त्रासदी के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने रविवार देर शाम यहां तपोवन त्रासदी के मृतकों और पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से अलकेश्वर घाट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर श्रीकृष्ण उनियाल, महेश गिरि, सौरभ नौटियाल, राकेश रावत, मनोज भंडारी, डा. सुदेश जुगरान, ईश्वर चंद्र चौहान, कैलाश पुंडीर, जय प्रकाश डिमरी व प्रवेश बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजयुमो की ओर से गोला पार्क में पुलवामा शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष आशीष उनियाल, जितेंद्र रावत, विनय घिल्डियाल, मानव बिष्ट, अनुग्रह मिश्र, अनुराग चमोली, अर्जुन कृष्ण गैरोला, मनीष बडोनी, गौरव रतूड़ी, अनंत प्रकाश भंडारी, दीपक थपलियाल, प्रदीप राणा व दीपक रावत आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें