फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मंजाकोट-बंदासा मार्ग पर चलना भी मुश्किल

Fri, 03 Jul 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मंजाकोट-बंदासा मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बरसात के दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उभरे नुकीले पत्थरों के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बंदासा गांव के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2016-17 में मंजाकोट से बंदासा गांव तक करीब चार किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन आज तक सड़क का डामरीकरण नहीं हो सका। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि चार किलोमीटर का सफर तय करने में करीब एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और डामरीकरण की मांग की। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेपी थपलियाल ने बताया कि जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें