फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दस दिन के लिए टली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यात्री और मालवाहक वाहनों की सेवाएं फिलहाल बहाल रहेंगी। ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने वीरवार को हड़ताल दस दिन के लिए टालने का एलान कर दिया। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव और अन्य अफसरों से बैठक के बाद एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें मांगों पर आश्वासन मिला है। यह देखते हुए दस दिन तक मालवाहक और यात्री वाहनों की सेवाओं को सुचारु रखा जाएगा। एसोसिएशन ने साफ किया है कि यात्री वाहनों में किराया बढ़ोतरी किए बिना वे पचास फीसदी यात्रियों के साथ सेवाएं नहीं देंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह वजीर ने कहा कि परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में एसोसिएशन ने 17 मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है। सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की जायज मांगों को दस दिनों में पूरा करने का भी आश्वासन दिया है। लिहाजा दस दिन तक एसोसिएशन हड़ताल नहीं करेगी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने वीरवार से ट्रक, ऑयल और गैंस टैंकर की हड़ताल करने का फैसला लिया था। इसके बाद जिला उपायुक्त और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आश्वासन के बाद वीरवार को निर्वाचन भवन में ट्रांसपोर्टरों की प्रधान सचिव परिवहन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। वजीर ने यात्री किराये में बढ़ोतरी, रोड टैक्स, अड्डा शुल्क, जम्मू शहर में मेटाडोर के लिए पार्किंग, ओला-उबर में स्थानीय टैक्सी चालकों की भागीदारी सहित अन्य मुद्दों को उठाया।
----------
किराया बढ़ोतरी के लिए दिए तर्क
एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि लंबे समय से यात्री किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल-डीजल और अन्य सामान महंगा हुआ है। अगर सरकार आठ जून से परिवहन सेवा शुरू कर रही है तो पहले यात्री किराये में बढ़ोतरी करे। बिना किराया बढ़ोतरी पचास प्रतिशत यात्रियों के साथ परिवहन सेवा मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें