जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को जिले के 3 राज्यमार्गों सहित 27 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। बारिश से कई स्थानों पर भू-स्खलन के साथ ही कई मोटर मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई। राज्य मार्ग भिक्यासैंण-चौखुटिया, मरचूला-सराईखेत, कर्णप्रयाग-नौटी के साथ ही पाबौ-चौरीखाल, पैठाणी-बडेथ, मटेला-कमलिया, बसोला-बगडियाल, पाबौ-दमदेवल मार्गों पर यातायात बंद हो गया है।