बारिश के चलते पौड़ी जिले में 20 मोटर मार्गों पर यातायात ठप पड़ा है, जिसमें 2 राज्यमार्ग, 2 मुख्य जिला मार्ग, 2 अन्य जिला मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। राज्यमार्ग कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मार्ग पर 19 जून से यातायात ठप पड़ा है। इसके अलावा देघाट-बूंगीधार-बछुआबाण-चौखुटिया मोटर मार्ग, मुख्य जिला मार्ग फतेहपुर-लैंसडौन, बैजरो-सुराईखेत-चौखाल-भंडेली मार्ग पर आवाजाही नहीं हो पा रही है। ग्रामीण मोटर मार्ग कुल्हाड़-किनसुर पर 1 जून से यातायात बंद पड़ा है। जबकि अन्य मोटर मार्गों पर 12 जुलाई से यातायात बंद है। लोनिवि लगातार यातायात सुचारु करने में जुटी है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सड़कें खोलने में बाधा उत्पन्न हो रही है। संवाद