फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन ने न्यूनतम मानदेय 21 हजार देने सहित विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन की जिलाध्यक्ष मंजू उनियाल ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी व मिनी सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, महाराष्ट्र सरकार की तरह ग्रेज्युटी व हरियाणा राज्य की तरह मानदेय देने, रिक्त पड़े सुपरवाइजरों के पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से नियुक्ति करने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। फिर भी मांग नहीं सुनी जा रही है। इस मौके पर नीमा रावत, अनिता चौहान, आराधना कुकरेती, सुनीता बिष्ट, विद्यावती, उर्मिला बलूनी, कुसुम, प्रतिभा भारती और संगीता रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें