फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बडियारगढ़ के तेगड़ बाजार में नाली निर्माण न होने से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कीर्तिनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के लोस्तु और बडियारगढ़ क्षेत्र के स्थानीय बाजार तेगड़ में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं जुट पाई हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व टेलीकाॅम कंपनी ने सड़क किनारे केबल बिछाने के लिए नाली को खोदा था, लेकिन निर्माण नहीं किया गया, जिस कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे स्थानीय निवासी और व्यापारी परेशान हैं।
स्थानीय व्यापारी दुर्गा प्रसाद गैरोला व सुनील नेगी ने बताया कि तेगड़, क्षेत्र के करीब 40 से अधिक गांवों का मुख्य बाजार है। जबकि कीर्तिनगर-धौडंगी-सौराखाल मोटर मार्ग का मुख्य पड़ाव है। यहां से विभिन्न क्षेत्रों के लिंक मार्ग होने से लोगों की काफी भीड़ रहती है। लेकिन सुविधाएं आज भी नहीं जुट पाई हैं। पूरे बाजार में मात्र एक ही शौचालय है, जोकि बाजार के एक किनारे पर है। शौचालय तक पहुंचने के लिए दूसरे किनारे के लोगों को शौच आदि के लिए करीब 200 मीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बाजार में नाली न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। व्यापारियों ने बताया कि पहले बाजार में नाली थी। लेकिन तीन वर्ष पूर्व एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल बिछाए जाने से पूरी नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात में बारिश का पानी दुकानदारों के लिए खतरा बन जाता है। जबकि राहगीरों का सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग से नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


अभी झाड़ी कटान के साथ ही बाजार में कच्ची नाली का निर्माण करवाया जाएगा। पक्की नाली के लिए स्टीमेट भेजा गया है स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निक्की बाला, सहायक अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें